20 July 2026 05:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अभी अभी ऐतिहासिक बीकाजी की टेकरी में एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गुलजार बस्ती निवासी 35 वर्षीय शबीर छींपा के रूप में हुई है।
सीओ सिटी अनुज डाल के अनुसार घटना बीकाजी के टेकरी के अंदर की है। आरोपी ने शबीर का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी का नाम बाबूखान बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश जारी है।
बता दें कि बीकाजी टेकरी बीकानेर रियासत का सबसे पुराना किला है। लक्ष्मी नाथ जी घाटी के नीचे स्थित किले में हत्या जैसी वारदात हो गई है।
RELATED ARTICLES
19 August 2021 11:06 AM