16 July 2025 11:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला में राजस्थानी भाषा का प्रतिनिधित्व बीकानेर के कवि, आलोचक, अनुवादक नगेन्द्र नारायण किराड़ू करेंगे। यह कार्यशाला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 10 से 12 सितम्बर तक आयोजित होगी।
साहित्य अकादमी के उत्तर क्षेत्र मंडल की तरफ से आयोजित इस कार्यशाला में राजस्थानी, हिंदी, उर्दू, डोगरी, संस्कृत, अंग्रेजी, कश्मीरी व पंजाबी भाषा के साहित्यकार भाग लेंगे। इस अनुवाद कार्यशाला में विभिन्न भाषाओं की कहानियों का अनुवाद किया जायेगा। राजस्थानी अनुवादक के रूप में नगेन्द्र नारायण किराड़ू के अलावा कृष्ण कुमार आशु व रामरतन लटियाल भाग लेंगे।
RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
13 January 2021 09:59 PM