15 August 2021 09:33 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गंगाशहर स्थित श्री नई लेन ओसवाल पंचायती प्रन्यास में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रन्यास महामंत्री कन्हैयालाल बोथरा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बोथरा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
बोथरा ने कहा कि प्रन्यास हमेशा से जनहित के कार्य करता आया है। देश की आजादी की 75वें वर्ष में भी इसी तरह जनहित के कार्य जारी रहेंगे।
इस अवसर पर ट्रस्टी विमल चौरड़िया, मेघराज सेठिया, जतन लाल दुगड़, संपत लाल दुगड़, ओम पारख, राजेंद्र चोपड़ा, मनीष बाफना व सुंदरलाल सुराणा आदि मौजूद थे।


RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM