01 August 2021 01:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवती की बीती रात मौत हो गई। रामदेव नगर, गंगाशहर निवासी 22 वर्षीय आरती सोनी पुत्री संपतराज सोनी का 28 जुलाई की शाम उदयरामसर बाईपास से ओवरब्रिज के बीच में एक्सीडेंट हुआ था। अचेत अवस्था में युवती को सीकर से आए राहगीरों ने पीबीएम में भर्ती करवाया था। घटना के दो घंटे बाद युवती की पहचान हुई। चौथे दिन दौराने इलाज उसने दम तोड़ दिया। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने आरती की मौत की पुष्टि की है। बता दें कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था, जो अब धारा 304ए में तब्दील हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
19 June 2020 11:35 AM