28 October 2025 02:36 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान हैड पोस्ट ऑफिस के पीछे, कोटगेट थाना क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय नीरज सक्सेना पुत्र देवकिशन के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल व मैगजीन मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले आरोपी को नयाशहर पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में भी गिरफ्तार किया था। आरोपी ने किसी को चाकू मारा था। हालांकि वह पेशे से एम आर यानी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बताया जा रहा है।
बीती रात करीब साढ़े बारह बजे सीओ पार्थ शर्मा व थानाधिकारी रमेश सर्वटा के निर्देशानुसार भीनासर चुंगी पर नाकाबंदी कर रही एएसआई ताराचंद मीणा मय टीम ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी उदयरामसर की तरफ से पैदल आ रहा था। हालांकि वह उदयरामसर क्यों गया था?, पैदल क्यों आ रहा था। इस बात का अभी पता नहीं चला है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह पिस्टल और कारतूस मुक्ताप्रसाद निवासी भूपेन्द्र से खरीदे थे। वह किस इरादे से पिस्टल लेकर उदयरामसर गया, उसका आगे क्या इरादा था, इस बारे में अभी तहकीकात चल रही है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।
कार्रवाई करने वाली एएसआई ताराचंद मय टीम में कांस्टेबल मुखराम, रघुवीर व गौरव शामिल थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की पहले से ही आरोपी पर नज़र थी।
RELATED ARTICLES
28 December 2022 04:08 PM