10 October 2020 01:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बकरे व बकरियां चुराने व उनका मांस बेचने का मामला सामने आया है। मामला कोलायत के बीठनोक है। अलशेर खां ने आरोप लगाया है कि मांगू सिंह पुत्र अमरसिंह व दो तीन अन्य ने मिलकर उसके 11 बकरे-बकरियां चोरी कर लिए। आरोप है कि चोरी के बाद इन मवेशियों को काट कर उनका मांस बेच दिया गया। थानाधिकारी विकास पूनिया ने बताया कि परिवाद पर धारा 380, 429 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई अनूप सिंह को दी गई है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
23 March 2020 05:33 PM