20 October 2020 12:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर फायरिंग कांड के छ: संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी पवन भदौरिया ने बताया कि तीन संदिग्ध गंगाशहर के हैं, वहीं तीन सुभाषपुरा के हैं। रात को घटना होते ही सीओ पवन भदौरिया, थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज सहित पुलिस टीम एक्टिव रही। भदौरिया के अनुसार पुलिस ने सुबह होने से पहले ही छ: संदिग्धों को उठा लिया था।
भदौरिया के अनुसार गंगाशहर के युवकों में एक चोरड़िया चौक के समीप का निवासी है, दूसरा डाक घर के समीप व तीसरा इंद्रा चौक क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं अन्य तीन सुभाषपुरा के हैं। पुलिस हरिओम रामावत के नजदीकी संपर्क वाले सटोरियों व अन्य आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को उठा रही है। बता दें कि अभय कमांड के कैमरों से रातभर निगरानी रखी गई, लेकिन गंगाशहर की क्रॉस गलियों व अंधेरे का फायदा मुल्जिमों को मिल गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस की पकड़ से अधिक दूर नहीं है। मामला सट्टे से जुड़े लेन देन का भी हो सकता है।
RELATED ARTICLES
14 June 2021 11:51 AM