09 October 2023 01:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की समय सारिणी घोषित कर दी है। कुछ देर पहले आयोग ने राजस्थान, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित की। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 23 नवंबर को होंगे। 30 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। 6 नवंबर को पर्चा भरा जाएगा यानी नोमिनेशन फाइल होगा। 7 नवंबर को प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। आवेदक 9 नवंबर तक नाम वापिस ले सकेंगे। 23 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं 5 दिसंबर तक चुनावी कार्यक्रम पूर्ण हो जाएगा।
मध्यप्रदेश में चुनाव 17 नवंबर को होंगे। यहां 21 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 30 को नोमिनेशन फाइल होगा। 31 अक्टूबर को आवेदनों की छंटनी होगी। 2 नवंबर को नाम वापिस ले सकेंगे। 17 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं 5 दिसंबर तक चुनाव पूर्ण हो जाएंगे। इसी तरह तेलंगाना में चुनाव 30 नवंबर को होंगे। यहां 3 नवंबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। 10 नवंबर को पर्चा भरा जाएगा। 13 नवंबर को आवेदनों की छंटनी होगी। 15 नवंबर को नाम वापिस ले सकेंगे। 30 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 5 दिसंबर तक चुनाव पूर्ण हो जाएगा।
मिजोरम व छत्तीसगढ़ का चुनावी कार्यक्रम एक जैसा ही रहेगा। इन राज्यों में 13 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। 20 अक्टूबर को पर्चा भरा जाएगा। 21 अक्टूबर को आवेदनों की छंटनी होगी। 23 अक्टूबर नाम वापसी की तारीख है। वहीं 7 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 5 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
बता दें कि पांच में दो राज्यों में चुनाव एक साथ होंगे। वहीं पांचों राज्यों की मतगणना एक ही दिन 3 दिसंबर को होगी।
RELATED ARTICLES
01 February 2026 10:16 PM
25 December 2023 11:40 PM
