27 December 2022 11:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। (ऑपरेशन क्लीन सिटी- पत्रकार रोशन बाफना की रिपोर्ट) नाम की स्मार्ट सिटी बीकानेर में अब कॉलेज छात्राओं को भी हर रोज गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। मामला जैन कन्या कॉलेज से जुड़ा है। यहां हर रोज सैकड़ों छात्राएं सड़क पर पड़ी गंदगी से परेशान हो रही है। बीदासर बारी स्थित कॉलेज में एंट्री से पहले बारी के आस पास पड़ी गंदगी को पार करना पड़ता है। तो वहीं वापिस घर जाते वक्त भी यही हाल होता है।
कॉलेज छात्राओं के अनुसार कॉलेज आने जाने के दो रास्ते हैं। एक स्टेशन रोड़ की ओर से व दूसरा जेल रोड़ की ओर से है। ऐसे में सिटी की ओर से आने वाली सैकड़ों छात्राएं बारी की ओर से कॉलेज आती है। छात्राओं के जूते गंदगी से भर जाते हैं। बरसात के समय से ये समस्या नासूर बन जाती है। ऐसा कई बार हुआ है जब कचरे व कीचड़ से छात्राओं के कपड़े तक गंदे हो गए। वहीं कीचड़ से फिसलकर गिरने की घटनाएं भी कई बार हुई बताते हैं।
जैन कन्या कॉलेज की छात्रासंघ अध्यक्ष निशा सोनी ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी है, मगर कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा। पार्षद से लेकर नगर निगम तक सबको समस्या की जानकारी है मगर कोई भी कार्य नहीं करना चाहता।
छोटी काशी कहे जाने वाले बीकानेर में बेटियों की यह दुर्दशा सवाल खड़े करती है। एक तरफ बेटियों को देवी रूप मानकर पूजा जाता है, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं बेटियों को कॉलेज जाने के लिए कीचड़ व गंदगी पार करनी पड़े तो यह हालात शर्मनाक है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
29 February 2020 09:23 AM