20 January 2021 10:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रंगदारी के पैसे मांगने व मारपीट करने के सात साल से फरार आरोपी को देशनोक पुलिस ने दबोच लिया है। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपी बरसिंहसर निवासी 31 वर्षीय रेवंतराम उर्फ बाबूलाल पुत्र लादूराम गोदारा सात वर्षों से फरार था। आईजी प्रफुल्ल कुमार व एसपी प्रीति चंद्रा ने फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दे रखे हैं। आदेशों की पालना में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को जैसे ही रेंवतराम गांव पहुंचा तो मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया गया। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेसी के तहत बीछवाल जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि रेंवतराम कलकत्ता में छिपा था। मामले में एक अन्य आरोपी भी फरार चल रहा है। उसके भी कलकत्ता अथवा चेन्नई में छिपे होने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
18 January 2022 11:42 AM