06 May 2022 04:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीगंगानगर पुलिस के एएसआई सहित एक दलाल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपियों के नाम धालेवाला 53 वर्षीय एएसआई कुलविंद्र सिंह पुत्र शिंगारा सिंह व रामलाल कॉलोनी, श्रीगंगानगर निवासी 42 वर्षीय विक्की सेतिया उर्फ दागी पुत्र तीरथ कुमार बताए जा रहे हैं। मामला श्रीगंगानगर के कोतवाली थाने से जुड़ा है।
दरअसल, परिवादी तुलसी कॉलोनी, सेतिया फॉर्म निवासी मोहन जयपाल ने एसीबी को शिकायत दी थी। बताया कि उसके पुत्र अंबर व प्रिंस के खिलाफ श्रीगंगानगर कोतवाली में धारा 147, 427, 435, 307, 336, 149 आईपीसी व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 386 दर्ज है। मामले की जांच एएसआई कुलविंद्र सिंह कर रहा है। बताया कि आरोपी कुलविंद्र ने प्रिंस के ढ़ाई माह गिरफ्तार किया, जो अभी जेल में हैं। अंबर इस घटना में शामिल नहीं था। घटना के वक्त वह एक शादी में था। इसकी फुटेज भी एएसआई को दे दी गई। लेकिन एएसआई कुलविंद्र दो तीन माह से ही अंबर का मुकदमें से नाम निकालने के लिए 20 हजार रुपए की मांग कर रहा है।
डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर सत्यापन की कार्रवाई की गई। आरोपी ने दस हजार रूपए में सौदा तय किया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने दलाल विक्की सेतिया उर्फ दागी के माध्यम से चार हजार रूपए प्राप्त किए। शेष 6 हजार रूपए आज दलाल विक्की के मार्फत प्राप्त किए, इसी दौरान एसीबी डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया मय टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि एसपी गगनदीप सिंगला के निर्देशन व
डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया के नेतृत्व में हुई ट्रेप कार्रवाई में लखोटिया मय टीम के अतिरिक्त डीवाईएसपी भूपेंद्र सोनी व पुलिस निरीक्षक विजेंद्र शीला भी शामिल थे।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
04 March 2022 05:12 PM