27 April 2020 09:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। थानेदार को जूते मारने की धमकी मामले में एसडीएम संदीप काकड़ ने माफी मांग ली है। 21 अप्रेल को इस मामले में कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने नोटिस देकर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा था, वहीं आज सुबह ख़बरमंडी न्यूज़ ने वायरल ऑडियो के साथ न्यूज़ लगाई, जो खूब वायरल हुआ। इसके बाद देर शाम को एसडीएम पूगल, तहसीलदार खाजूवाला, विकास अधिकारी खाजूवाला व सीओ खाजूवाला देवानंद के समक्ष एसडीएम व थानाधिकारी विक्रम चौहान में समझौता वार्ता हुई। इस दौरान एसडीएम ने लिखित व मौखिक रूप से अपने शब्दों पर खेद प्रकट किया। दोनों के बीच समझौता हो गया है। बता दें कि एसडीएम ने फोन पर थानाधिकारी को जूते से मारने की धमकी दे डाली थी, जिसके बाद चौहान ने एसपी बीकानेर को लिखित शिकायत के साथ ऑडियो सुपुर्द किया। जिसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम को नोटिस देकर जवाब मांगा। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
07 September 2020 04:54 PM