31 May 2024 10:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लापरवाही के आरोप में बीकानेर सीएमएचओ डॉ मोहित सिंह तंवर सहित श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जसवंत सिंह को एपीओ कर दिया गया है। आगामी आदेशों तक डॉ राजेश गुप्ता कार्यवाहक सीएमएचओ की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अतिरिक्त नदबई पीएमओ डॉ मनीष चौधरी को भी एपीओ किया गया है।
दरअसल, शुक्रवार को शासन सचिवालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई थी। इस दौरान प्रभारी सचिवों की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन अधिकारियों को एपीओ करने के निर्देश दिए थे।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ शुभ्रा सिंह के अनुसार जिला प्रभारी सचिव के बीकानेर दौरे के दौरान सीएमएचओ डॉ मोहित सिंह अनुपस्थित थे। वहीं ब्लॉक सीएमएचओ डॉ जसवंत सिंह के कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही सामने आई थी। इस पर उनके खिलाफ रिपोर्ट सचिवालय में पेश हुई।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
31 October 2023 08:15 PM