11 July 2026 02:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसपी मृदुल कच्छावा ने चार फरार नशा तस्करों पर ईनाम घोषित किया है। सभी पर पांच पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। ईनाम की कुल राशि 20 हजार है।
एसपी मृदुल ने 2022 से फरार सोहनगढ़ रतेवाला, गुरू हरसहाय थाना क्षेत्र, फिरोजपुर, पंजाब निवासी मखन सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह रायसिख पर पांच हजार का ईनाम घोषित किया है।
मखन सिंह खाजूवाला थाने में 22 फरवरी 2022 को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमें में वांछित है। वहीं 1 मार्च 2026 को बीछवाल थाने में दर्ज हुए एक मुकदमें में वांछित दो बदमाशों पर ही पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया है।
आरोपी पेशा बैरडिग, ठुठगढ़ थाना क्षेत्र, धर्मकोट, मोगा, पंजाब निवासी 20 वर्षीय जोरा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह रायसिख व बड़ी मैया, होशियापुर, पंजाब निवासी जसवीर उर्फ मोमी उर्फ बॉस पुत्र सतनाम सिंह के खिलाफ बीछवाल थाने में एनडीपीएस एक्ट व 42 कारागार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
इसके अतिरिक्त पूगल थाने में मार्च 2024 में दर्ज मुकदमा नंबर 59 में वांछित बीठनोक व कोलायत निवासी थानसिंह उर्फ खानू सिंह पुत्र डूंगर सिंह सांखला राजपूत पर पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया है। थानसिंह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
बता दें कि चारों बदमाशों मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। एसपी ने चारों वांटेड को गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
11 August 2020 03:23 PM