05 July 2020 11:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के नये कलेक्टर नमित मेहता ने आते ही नियमों की पालना में हो रहे घपले को रोकने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आज एक आदेश जारी कर उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को पाबंद कर दिया है। नमित ने आदेश में कहा है कि अगर कोई भी अधिकारी विवाह समारोह में शामिल होता है और वहां पचास से अधिक व्यक्ति मौजूद हों तो वह तुरंत इसकी सूचना उपखंड मजिस्ट्रेट अथवा जिला नियंत्रण कक्ष को देंगे। नियमों का उल्लघंन देखकर भी सूचना न देने वाले अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोविड के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए विवाह समारोह में अधिकतम पचास व्यक्तियों को अनुमत किया गया है, वहीं विवाह के अलावा अन्य सभी प्रकार की सामूहिक गतिविधियों अथवा कार्यक्रमों को निषिद्ध श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में नये कलेक्टर द्वारा लिया गया यह एक्शन नियमों के उल्लंघन की जड़ों के खिलाफ कहा जा सकता है।
RELATED ARTICLES
09 December 2022 02:15 PM