09 January 2021 10:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गोपीपति मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। कोटगेट पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर माल भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान हरिजन बस्ती बड़ी गुवाड़ निवासी 50 वर्षीय दीपक पुत्र चोरू राम वाल्मिकी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है। आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कोटगेट के समीप स्थित इस मंदिर के पुजारी दीपक ने रिपोर्ट में बताया था कि वह 5 जनवरी की शाम को मंदिर मंगल करके गया और 6 की सुबह साढ़े छः बजे मंदिर पहुंचा तो ताले टूटे थे, सामान गायब था। रिपोर्ट में संलग्न लिस्ट के अनुसार आरोपी ने भगवान श्रीराम के चांदी के तीर-धनुष, भगवान श्रीकृष्ण की चांदी की बांसुरी, प्रसाद की चांदी निर्मित पांच कटोरी, मूर्तियों को पहनाए हुए चांदी के मुकुट, चांदी के दो छोटे बड़े सिंहासन, मूर्तियों को पहनाए चांदी के गहने आदि चुरा लिए थे।
6 को रिपोर्ट मिलने पर एसपी प्रीति चंद्रा, एएसपी, सीओ सिटी सुभाष शर्मा के निर्देशन में कार्यवाहक थानाधिकारी उनि संजय सिंह के नेतृत्व में एएसआई रामकरण सिंह मय एचसी नंदराम, महावीर प्रताप, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल मुकेश व कांस्टेबल राकेश की टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज व पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड वाले नकबजनों की वर्तमान लोकेशन आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए संदिग्ध दीपक को पूछताछ के लिए उठाया। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर माल बरामद करवा दिया।
उल्लेखनीय है कि कोटगेट पुलिस टीम द्वारा महज तीन दिवस में ही चोरी ट्रेस कर आरोपी की गिरफ्तारी व माल की बरामदगी करने पर एसपी प्रीति चंद्रा ने हौसला आफजाई हेतु प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
RELATED ARTICLES
19 April 2024 03:36 PM