27 May 2022 07:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस की रीढ़ हैड कांस्टेबल दीपक यादव को पुलिस महानिदेशक राजस्थान द्वारा प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा हुई है। डीजीपी राजस्थान द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को 'डीजीपी डिस्क' से नवाजा जाता है। इसी के तहत दीपक यादव, डीवाईएसपी नरेंद्र पूनिया व गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जल्द ही डीजीपी के हाथों इन पुलिस कर्मियों को मिलेगा। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
बता दें कि दीपक यादव बीकानेर जिला पुलिस की साईबर सैल की रीढ़ हैं। बतौर साईबर एक्सपर्ट अपने कार्य से जिला पुलिस का मान सम्मान बढ़ाने वाले यादव ने पिछले करीब तीन सालों में एक से एक बेहतरीन कार्य किए। जिले की हर बड़ी वारदात का पर्दाफाश करने में दीपक की अहम भूमिका रहती है। वहीं एसपी की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) में भी यादव का काम सराहनीय रहता है। बताया जाता है कि अपराधियों को ट्रेस करने में आजकल साईबर एक्सपर्ट का सबसे महत्वपूर्ण रोल होता है। यादव की मदद से ही पुलिस टीमें अपराधियों को जल्द ही खोज निकालती है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
12 October 2021 12:10 AM