24 September 2025 03:40 PM

खबरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और दिल्ली पुलिस में सेवाएं देना चाहते हैं तो यह अवसर आप के लिए ही है। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत 7565 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके लिए सामान्य योग्यताओं की बात करें तो आप की आयु न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त शारीरिक पैमाने भी तय किए गए हैं। जिसमें पुरुषों के लिए 170 सेमी हाइट व 81.85 सेमी चेस्ट होनी चाहिए।
वहीं महिलाओं के लिए 157 सेमी हाइट होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग पर ये पैमाने लागू नहीं होगे, उन्हें इन शारीरिक पैमानों पर छूट रहेगी।
अगर आप भी यह परीक्षा देना चाहते हैं तो 22 सितंबर से 21 अक्टूबर की रात 11 बजे से पहले पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अधिकृत वेबसाइट ssc.gov.in पर विजित करें। उल्लेखनीय है कि इस पद के लिए 69100 रुपए तनख्वाह का प्रावधान है।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM