01 April 2020 10:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुरू जिले के सात लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। ये लोग वहीं है जो निजामुद्दीन में हुई जमात में जाकर आए थे। मंगलवार को ही इनकी तलाश की गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि ये लोग 24 को चुरू व सरदारशहर आ चुके थे। इस बीच 6 दिनों में इनके लोगों से मिलने की आशंका भी है। लेकिन इन लोगों की वजह से बीकानेर ख़तरे में आ सकता है। अधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि इन बातों मरीजों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में लाया जा रहा है। ऐसे में जो शहर सुरक्षित है वहां इनको लाने का फैसला भयावह है। बीकानेर को सील कर कर्फ्यू लगाने की बजाय यहां सात मरीजों को लाकर प्रशासन बीकानेर को खतरे में डाल रहा है। सूत्रों की मानें तो ज्यादतर अधिकारी तो इस फैसले से सहमत ही नहीं है।
RELATED ARTICLES
09 November 2021 07:41 PM