30 June 2021 08:31 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तांडव मचा रहे पागल सांड से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम की टीम ने देर रात तक सक्रियता दिखाई। मामला बीती रात 11 बजे का है। वार्ड नंबर 70 के सुथारों का मोहल्ला चौखुंटी क्षेत्र में एक सांड पागल हो गया। सांड ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। दो तीन लोगों को चोटिल भी कर दिया। नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी ने बताया कि सूचना पर योगेन्द्र के निर्देशन में टीम मौके पर भेजी गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सांड को पकड़ने में कामयाबी मिल गई।
आधी रात को भी निगम टीम की सक्रियता से आमजन को राहत मिली। मोहल्ले वासियों ने सूचना के साथ राहत पहुंचाने पहुंची टीम सहित महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, आयुक्त ए एच गौरी, एच ओ, जमादार सहित सभी का आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि अगर देर रात होने की वजह से निगम की टीम सांड पकड़ने नहीं जाती तो आमजन की परेशानी बढ़ सकती थी।



RELATED ARTICLES
02 June 2020 02:44 PM