31 December 2021 12:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में साल का अंतिम दिन भी कोरोना से अछूता ना रहा। आज आई पहली रिपोर्ट में दो पॉजिटिव मामले सामने आए। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि दो नये पॉजिटिव के साथ एक्टिव मामलों की संख्या 36 हो गई है।
आज आए पॉजिटिव में रामपुरा गली नंबर नौ निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति व बीकासर(नोखा) निवासी 65 वर्षीय वृद्ध शामिल है। बीकासर निवासी वृद्ध हार्ट पेशेंट है। उसे हल्दीराम में भर्ती करवाया गया था। जहां हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव भी मिला है।
बता दें कि अब राजस्थान में भी कोरोना गति पकड़ चुका है। ऐसे में मास्क व सेनेटाइजर के साथ वैक्सीनेशन अतिआवश्यक हो चुका है। अगर हम अब भी नहीं संभले तो कोरोना का तीसरा कहर भुगतना पड़ सकता है।
RELATED ARTICLES
18 May 2020 09:29 PM