17 March 2021 12:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रूपयों के लेन देन की बात को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर गाड़ी चढ़ा दी। घायल दोस्त पीबीएम में भर्ती है। मामला जसरासर थाना क्षेत्र के कुचोर अगुणी गांव का है। घायल सावंतसर, सेरूणा निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश विश्नोई पुत्र बीरबलराम ने पुलिस को पर्चा बयान दिया है कि उसके और सावंतसर निवासी श्यामसुंदर विश्नोई के बीच रूपयों का लेन देन है। 14 मार्च की रात तीन बजे आरोपी उसे रूपए देना का झांसा देकर कुचोर अगुणी ले गया। जहां वह उतरा तो पीछे से उसने गाड़ी से टक्कर मारी व उस पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना में उसके रीढ़ की हड्डी व दोनों पैर टूट गये। वारदात में काम में ली गई कार भी घायल की खुद की बताई जा रही है। जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने बताया कि पर्चा बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच एएसआई रामवतार को दी गई है। मामले की वास्तविकता जांच का विषय है। परिवादी घायल अवस्था में पीबीएम में भर्ती है।
RELATED ARTICLES
28 February 2022 07:08 PM