11 May 2020 01:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 12 मई से शुरू होने वाली यात्री रेलगाड़ियों के लिए बुकिंग अभी चार बजे शुरू होगी। 11 मई शाम चार बजे से रेलवे की वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाकर आप टिकट बुक कर सकते हैं। ये ट्रेनें नयी दिल्ली से चलेगी जो डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, सिकंदराबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद व जम्मूतवी से कनेक्ट होगी। अभी इतनी ही ट्रेन शुरू होगी। जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों से 15 ट्रेनों के जोड़े शुरू किए गए हैं। वहीं कंफर्म्ड टिकट के साथ सिर्फ यात्री को ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश दिया जाएगा। रेलवे के सभी काउंटर बंद रहेंगे।
RELATED ARTICLES
13 March 2020 09:27 PM