04 May 2020 11:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुलिस द्वारा ससुराल से छुड़ाई विवाहिता व उसके पिता पर ससुर, पति व जेठ द्वारा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। लालमदेसर मगरा निवासी मोहनलाल ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को भीनासर निवासी पति, ससुर आदि द्वारा कमरे में बंधक बनाकर रखा गया है तथा उससे मिलने नहीं दिया जा रहा। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को छुड़वाकर पिता को सौंपा दिया। इसी दौरान थाने से निकलकर महावीर चौक पहुंचने पर आरोपियों द्वारा पीछे से गाड़ी के टक्कर मारी गई, इसके बाद मारपीट शुरू की गई। बताया जा रहा है कि तभी पुलिस की गाड़ी पहुंची व आरोपियों सहित उनकी गाड़ी थाने ले जाई गई। वहीं मामला आज दर्ज किया गया है। परिवादी द्वारा एसपी बीकानेर को ज्ञापन भी दिया गया। गंगाशहर पुलिस ने रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल व रामचंद्र सुथार पर धारा 323,341,342 व 143 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
25 July 2021 03:28 PM