25 July 2020 07:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गणपति प्लाजा में तीन और कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले गुरूवार को एक पॉजिटिव आया था। ये चारों पॉजिटिव एक ही परिवार के हैं, तथा इनका निवास गणपति प्लाजा के पार्किंग के समीप है। ऐसे में गणपति प्लाजा खोलना खतरे से खाली नहीं है। बता दें कि आज भी यह मार्केट खुला था। जबकि यहां गुरूवार की शाम को ही एक पॉजिटिव मामला आया था। आज आए पॉजिटिव में 64 वर्षीय वृद्ध, उसका 24 वर्षीय पौत्र व 54 वर्षीय पुत्रवधु शामिल हैं। वहीं इससे पहले पुत्र पॉजिटिव आ चुका।
RELATED ARTICLES
09 January 2024 10:47 PM