22 May 2020 05:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आरबीआई ने आज कुछ खास प्रकृति के लोन चुकाने पर तीन माह की अवधि बढ़ा दी है। दरअसल, टर्म लोन व वर्किंग कैपिटल के लिए यह अवधि बढ़ाई गई है। लोन धारकों अब 31 अगस्त तक किश्तें चुकाने की जरूरत नहीं होगी। इसके बाद किश्तें चुकानी होगी। वहीं लोन पर लगने वाले ब्याज को अभी तक माफ नहीं किया गया है। यानी टर्म लोन में भी 31 माह के बाद ब्याज सहित आने वाले पूरी किश्त ही चुकानी होगी। वहीं जिनके लिमिट बनी है उनको तो ब्याज चुकाना ही होगा। ऐसे में एक तरफ कोई रियायत नहीं ली गई है, तो दूसरी तरफ तीन माह की राहत के बाद एक साथ बड़ा बोझ डाला जाएगा। तीन माह पूरे होने पर एक साथ इतने माह की किश्तें चुकाना ही भारी हो जाएगा।
RELATED ARTICLES
06 March 2020 06:27 PM