30 April 2022 04:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर के मुख्य बाजार की एक दुकान में आग लग गई। घटना आज सुबह की है। गनीमत रही कि टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं की फुर्ती से बड़ा हादसा टल गया। सूत्रों के मुताबिक मुख्य बाजार में विकास सांड का होलसेल स्टोर हैं। इसके ऊपर भी एक कमरा बना है जिसमें स्टॉक रखा था।
आज सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से उसमें आग लग गई। देखते ही देखते सामान जलने लगे और आग फैलने लगी। टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह, राजू कायल व राकेश मूंड ने आग बुझाने की पहल की। हालांकि बाद में अन्य लोग भी साथ आ गए। बताया जा रहा है कि अगर आग पर समय रहते काबू ना पाया जाता तो भारी नुकसान हो जाता।

RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
15 September 2020 10:55 PM