23 March 2020 03:42 PM

लॉक-डाउन में न लें टेंशन बस..
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक-डाउन की वजह से जरूरतमंद परिवारों को भोजन से वंचित न रहना पड़े इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फूड पैकेट घर तक पहुंचाने के निर्देश प्रशासन को दे रखे हैं। जिसकी पालना कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने रविवार रात से शुरू कर दी थी। लेकिन सभी तक प्रशासन का पहुंच पाना संभव नहीं हो रहा है। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ के पास ऐसे जरूरतमंदों के मैसेज व फोन आ रहे हैं। 'ख़बरमंडी' ने एडीएम प्रशासन ए एच गौरी से बात की तो उन्होंने तीन हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करवाए, जिन पर फोन करने पर भोजन का पैकेट उपलब्ध करवाया जाएगा। जिनमें टोल फ्री नंबर 18001806611 तो 24 घंटे सेवा देगा। इसके अलावा 0151-2226031 व 0151-2226341 नंबर पर शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि स्ट्रीट वेंडर, दिहाड़ी मजदूर, कच्ची बस्ती निवासी सहित हर जरूरतमंद इस सुविधा का लाभ ले सकता है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
12 October 2021 12:10 AM