20 December 2020 02:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हिस्ट्रीशीटर ने भांग ठेकेदार की गाड़ियों को टक्कर मार दी। मामला कोटगेट थाना क्षेत्र के चौतीना कुंआ क्षेत्र का है। जहां हाल ही में नया भांग का ठेका खुला है। दरअसल, यहां रोज भांग का नशा करके नशेड़ी पड़े रहते हैं। ऐसे में आस पास के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस के अनुसार यहीं पास में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर मोनू मोदी ने ठेकेदार के समक्ष इन हालातों को लेकर आपत्ति जताई। मामला गरमा गया। तब गुस्साए मोदी ने अपनी गाड़ी से ठेके पर आई तीन-चार गाड़ियों को टक्करें मारी। कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मोदी को 151 में बंद कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता होने पर मोदी को पेश कर दिया गया। घटना में मोदी के खुद के ही चोटें आई हैं। वह अस्पताल में भर्ती हुआ बताते हैं।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
19 April 2021 04:15 PM