20 August 2021 12:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आत्महत्याओं का सिलसिला रुक ही नहीं रहा है। लगभग हर दिन कहीं ना कहीं आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ख़ासकर ट्रेन के आगे आकर जान देने के मामले बहुतायत से आ रहे हैं।
आज सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर पवनपुरी रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नत्थूसर बास निवासी 25 वर्षीय कैलाश नाथ पुत्र आदूनाथ के रूप में हुई। सूचना पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने से सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मय टीम मौके पर पहुंची। मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक के सर गंभीर क्षतिग्रस्त हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के भाई लीलाधर ने रिपोर्ट दी है।
मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
17 February 2021 11:11 AM