07 May 2024 11:46 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नगर के 537वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी में आज विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। विचार गोष्ठी की संयोजक प्रोफेसर सुनीता विश्नोई ने बताया कि गोष्ठी मंगलवार दोपहर तीन बजे बीकानेर रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित होटल राजमहल में आयोजित होगी। नगर चरित्र, संस्कृति और नागरिक विषयक इस गोष्ठी में शहर के युवा, बुद्धिजीवी, विद्यार्थी आदि अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम से जुड़े ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 8 मई की सुबह शहर को रंगीलो बीकानेर थीम पर सजाया जाएगा। वहीं बीकानेर विश्वास सामाजिक सरोकार संस्थान, बीकानेर नगर स्थापना दिवस समिति व बीकानेर रोटरी क्लब रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह के तहत 8 मई की शाम प्रतिभा सम्मान समारोह भी होगा। जिला उद्योग संघ में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की 50 विशिष्ट हस्तियों को बीकानेर रॉयल अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इसके अतिरिक्त अपने हुनर से नगर का गौरव बढ़ाने वाली युवा प्रतिभाओं को यूथ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़े अनिल जोशी, मधु खत्री आदि तैयारियों में जुटे हैं।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
27 September 2021 08:04 PM