13 November 2020 09:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बाइक चोरी की वारदातें रुक ही नहीं रही है। हालांकि पुलिस चोरों को पकड़ती भी है, लेकिन चोरों में कानून का भय नहीं है। आज शाम भी बाबूजी प्लाजा में खड़ी बाइक चोरी हो गई। घटना शाम 5 से 5:30 बजे के बीच की है। इस दौरान गजनेर रोड़ निवासी द्वारका प्रसाद उपाध्याय की बाइक उसके मौसेरे भाई ने बाबूजी प्लाजा के पीछे वाले साइड में खड़ी की थी।
लेकिन वह काम कर लौटा तो बाइक गायब थी। कोतवाली थाने में बाइक चोरी की लिखित सूचना दी गई है। चोरी हुई बाइक होंडा कंपनी की लाल रंग की ड्रीम युगा है। बाइक नंबर RJ07-SX-4182 बतिया जा रहा है। अगर आपको उक्त बाइक कहीं दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें। वहीं आप ख़बरमंडी न्यूज़ के इस 9549987499 नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं।
RELATED ARTICLES
03 November 2025 11:33 AM