10 July 2021 02:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के युवक की अहमदाबाद में रेल से कटकर मौत होने की ख़बर है। मृतक नयाशहर थाना क्षेत्र के बिन्नाणी चौक की दुजारी गली का रहने वाला बताया जा रहा है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि जीआरपी अहमदाबाद से सूचना मिली थी कि अमित पुरोहित पुत्र मूलचंद पुरोहित की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। जिस पर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। परिजन अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
वहीं ख़बर यह भी आ रही है कि अमित पिछले चार पांच दिनों से लापता था। किसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने अमित की गुमशुदगी की सूचना से इंकार किया है। चारण के अनुसार ऐसी किसी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं है।
RELATED ARTICLES
13 October 2026 03:09 PM