07 March 2020 08:42 PM

पढ़ें सनसनीखेज मामला
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थानाधिकारी ने दुष्कर्म के आरोप में सजायाफ्ता बंदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सनमसिंह (बदला हुआ नाम)बताया जा रहा है। थानाधिकारी गुरूभूपेंद्र ने बताया कि आरोपी को खुली जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है आरोपी पत्नी की हत्या के मामले में धारा 304 बी के तहत पांच साल से सजा भुगत रहा है। सजा के दौरान आरोपी का मेलजोल परिवादिया से हो गया। जिसके बाद शादी की सहमति बनी व परिवादिया ने आरोपी की सहमति से पति से तलाक ले लिया। इस दौरान दोनों खुली जेल में साथ रह रहे थे। लेकिन अब स्थिति असमंजस की बन गई है। एक तरफ आरोपी के छोटे भाई की मौत हो जाने से परिजन उसकी पत्नी को अपनाने का दबाव बना रहे थे तो वहीं परिवादिया ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। अब आरोपी परिवादिया के साथ रहने को तैयार हो रहा है मगर परिवादिया सहमत नहीं हो रही है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM