12 March 2020 05:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। करंट लगने से सगे भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। घटना पूगल थाना क्षेत्र की है। जहां आज अलसुबह लदासर निवासी 17 वर्षीय ममता जांघू व 18 वर्षीय रामनिवास जांघू ऊंटगाडे में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ी 11हजार केवी की विद्युत लाइन के करंट की चपेट में दोनों आ गए। पूगल थाने के एच एम राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए परिजन तैयार नहीं हुए।
RELATED ARTICLES
21 September 2020 05:32 PM