21 May 2022 12:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। अज्ञात जेबकतरों द्वारा दो मरीजों की जेब से हजारों रूपए चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना कुछ देर पहले की है। चौधरी कॉलोनी गंगाशहर निवासी सीताराम साहू के अनुसार वह पीबीएम के 76 नंबर रूम में एक्स-रे करवाने गए थे। लाइन में लगे रहते, इसी दौरान किसी जेब से रूपए निकाल लिए। उनकी जेब में 13 हजार रूपए थे, जिसमें से 12500 रूपए गायब थे। 500 रूपए का एक नोट अंदर रह गया। वहीं इसी लाइन में खड़े लूणा निवासी बख्ताराम लूणा की जेब से भी 4700 रूपए निकल गए। ख़बर लिखने तक दोनों पीबीएम चौकी पहुंचे थे। चौकी पर हैड कांस्टेबल साहबराम डूडी ने जांच शुरू की है। बता दें कि सीताराम बीजेपी पार्षद भंवरलाल साहू के पुत्र हैं।
उल्लेखनीय है कि पीबीएम से वाहन चोरी की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती है। लेकिन अब जेबकतरे भी सक्रिय हैं। आमजन को भी सावधान रहना चाहिए।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
24 June 2026 02:32 PM