09 February 2025 02:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशा तस्करों पर एसपी कावेंद्र सिंह सागर का प्रहार जारी है। अब एसपी की जिला विशेष टीम में 50 लाख की अफीम के साथ दो तस्करों को दबोचा है। तस्करों की पहचान शिवपुरी लोहावट निवासी रमेश विश्नोई व राजाराम विश्नोई के रूप में हुई है।
एएसआई रामकरण सिंह ने बताया कि दोनों मादक पदार्थों के बड़े तस्कर हैं। आरोपी हुंडई कंपनी की टक्शन कार में भारतमाला रोड़ से आए थे। नापासर थाना क्षेत्र में दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास नौ किलो अफीम दूध मिला।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह माल बीकानेर व चुरू के तारानगर में किसी तस्कर को सप्लाई करने वाले थे। रमेश विश्नोई के खिलाफ बीकानेर में पहले से एक मुकदमा है। पुलिस दोनों का क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपी बीकानेर व तारानगर में किस व्यक्ति को यह अफीम सप्लाई करने वाले थे इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि इस कार्रवाई में एएसआई रामकरण सिंह की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली डीएसटी टीम में हैड कांस्टेबल कानदान सांदू व कांस्टेबल देवेंद्र का भी विशेष सहयोग रहा।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
12 December 2020 07:40 PM