29 July 2020 11:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तीन दिन पूर्व लापता हुए उदासर निवासी का शव आज कोलायत के कपिल सरोवर में तैरता हुआ मिला। उदासर निवासी 35 वर्षीय ताराचंद कुम्हार 27 जुलाई को घर से निकल गया था। आज सुबह उसका शव सरोवर में तैरता मिला। कोलायत थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि मृतक के भाई ने मर्ग दर्ज करवाई है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शादी शुदा था।
RELATED ARTICLES
14 October 2021 01:23 AM