28 March 2024 03:51 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में बीकानेर पुलिस लगातार अपराधियों की नाक में दम करने में लगी हुई है। अब पूगल पुलिस ने पैंतीस लाख रूपए कि डोडा पोस्त पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक बीती रात नाकाबंदी के दौरान थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह मय पुलिस टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है। नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो एन गाड़ी के चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी भगा ली। इस पर पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को काबू कर लिया। स्कॉर्पियो चालक चारणवाला निवासी चंद्रसिंह पुत्र मालमसिंह पकड़ा गया। वहीं चालक का साथी गनी खां पुत्र जुमे खां अंधेरे की ओट लेकर खेत खेत फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित उसमें मिला 155 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त कर लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी यह माल बीठनोक से लाया था। सोलंकियों की ढ़ाणी, बीठनोक निवासी शैतान सिंह पुत्र सुरजन सिंह, खानू सिंह व हुकुम पुत्र डूंगर सिंह से माल लाया गया। माल कहां जाना था, इसकी जानकारी भीम सिंह व उसके साथी को पता है। गिरफ्तार आरोपी चंद्रजीत से पुलिस को यह जानकारी मिली है कि अर्टिका कार में सवार भीम सिंह और उसका साथी उसे डायरेक्शन दे रहे थे। उन्हीं को पता है कि माल कहां जाना था। पुलिस ने भीम सिंह को भी नामजद किया है। पुलिस अब अन्य सभी की तलाश कर रही है।
बता दें कि आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी तेजस्वनी गौतम ने अवैध धंधों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है।
RELATED ARTICLES
28 September 2026 04:17 PM
09 March 2020 05:09 PM