21 July 2020 10:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सोमवार को कोर्ट में जांच करवाने वाले डेढ़ सौ से ज्यादा वकील भले ही कोरोना नेगेटिव आ गये हों, लेकिन इन्हीं वकीलों के एक साथी 46 वर्षीय अधिवक्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए अधिवक्ता ने ख़बरमंडी न्यूज़ को बताया कि उन्होंने कोर्ट में जांच नहीं करवाई थी बल्कि मुरलीधर में जांच करवाई थी। दरअसल, अधिवक्ता पांच-सात दिन पहले जोधपुर किसी खास काम से गये थे। यहां वे पहले एक बैंक गये, इसके बाद हाइकोर्ट गये। लेकिन घर लौटे तब तक उन्हें बुखार हो चुका था। हालांकि वे कार में ही गये और लौटे, क्योंकि उन्हें पहले से जोधपुर में अधिक लोगों से संपर्क में आना ठीक नहीं लग रहा था। इसके बाद जब बुखार नहीं उतरा तो अधिवक्ता ने पीबीएम में कोरोना जांच करवाई, जहां वे नेगेटिव आ गये। लेकिन अब बुखार आ रहा था, ऐसे में अपने डॉक्टर रिश्तेदार की सलाह पर सोमवार को मुरलीधर में जांच करवाई। इसी दिन कोर्ट में भी डेढ़ सौ से अधिक वकीलों की जांच हुई, जो सभी कोरोना मुक्त पाए गए, लेकिन मुरलीधर में जांच करवाने वाले 45 वर्षीय अधिवक्ता पॉजिटिव पाए गए। अधिवक्ता ने ख़बरमंडी को बताया कि उन्हें हल्के बुखार के अलावा कोई समस्या नहीं है। वहीं कोई गंभीर बीमारी भी नहीं है। वे रोज दो घंटे व्यायाम करते हैं इसलिए वे आत्मविश्वास से लबरेज है। अधिवक्ता ने कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
25 January 2025 07:06 PM