26 April 2020 08:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देशनोक थाना पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान एक किलो सौ ग्राम अफीम सहित तस्कर को दबोचा है। देशनोक थानाधिकारी अनोपसिंह को जिला स्पेशल टीम के प्रभारी रमेश सर्वटा ने सूचना दी थी, जिस पर बरसिंहसर में नाकाबंदी की गई। जहां पैदल चलकर आ रहा अनिल कुमार विश्नोई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के अनुसार आरोपी पांचू थाना क्षेत्र के जयसिंहदेसर मगरा से अफीम लेकर आया था। आरोपी वहां से बरसिंहसर तक पिकअप से लिफ्ट लेकर पहुंचा। वहीं नाकाबंदी से कुछ दूर से ही उतर गया था। आरोपी मूलतः श्रीगंगानगर के घमूड़वाली थाना क्षेत्र के रिड़मलसर का है, वहीं बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के तिलक नगर में रहता है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। ख़बर लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। बता दें कि आईजी जोस मोहन द्वारा गठित जिला स्पेशल टीम बीकानेर एसपी प्रदीप मोहन शर्मा के सुपरविजन में काम कर रही है। वहीं प्रभारी रमेश सर्वटा ने सूचना के आधार पर कई कार्रवाई की है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
22 March 2020 11:04 AM