29 May 2021 04:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसी सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटम चोरी के चर्चित मामले में कोटगेट पुलिस तीन आरोपियों को जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर पुनः गिरफ्तार किया है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि हाल ही में प्रवीण अग्रवाल के धोबी तलाई स्थित गोदाम से एसी चोरी की वारदात हुई थी। प्रकरण में शेरारा निवासी मनोज जाट, गाढ़वाला निवासी सुरेश जाट, श्रवण जाट व मनेंद्र जाट को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को तीन बार रिमांड पर लिया गया। दस एसी बरामद किए गए। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। इन्हीं में तीन आरोपियों ने एक साल पहले भी अग्रवाल के शोरूम से एसी आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराए थे। उसी एफ आई आर संख्या 196 के अंदर मनोज, श्रवण व मनेंद्र को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करते हुए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब आरोपियों से बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। उक्त मामले की जांच थानाधिकारी स्वयं कर रहे हैं।
बता दें कि परिवादी प्रवीण अग्रवाल की तरफ से पैरवी एडवोकेट सुनीता दीक्षित व एडवोकेट विजय दीक्षित कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आरोपी अग्रवाल के यहां नौकरी करते थे। मौका मिलते ही एसी आदि चुराकर ले जाते। चोरी का माल ले जाने के लिए टैक्सी का इस्तेमाल करते थे।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
28 December 2024 11:49 PM