04 May 2020 01:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हाल ही में 1 मई 2020 को लागू राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत महाजन पुलिस ने छह जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरसिंह ने बताया कि महाजन निवासी राजूसिंह, जयप्रकाश, घनश्याम, गजूसिंह, पंकज कुमार व जगदीश को मास्क न लगाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर इस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 हाल ही में एक मई को लागू हुआ। इसके तहत संक्रामक महामारी के समय मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंसिंग रखना आदि अनिवार्य है। इस अधिनियम का उल्लघंन करने पर आरोपी को दो साल की सजा व दस हजार रूपए जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप मास्क नहीं लगाते हैं तो संभल जाइए।
RELATED ARTICLES
31 March 2021 12:19 PM