11 April 2020 09:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शुक्रवार को क्वारन्टाइन आइसोलेशन सेंटर से भागने वाले जहीर पर अब मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आरोपी मदीना मस्जिद निवासी जहीर पुत्र तालीब 14 दिनों के आइसोलेशन में जोधपुर बाईपास स्थित होटल में है। शुक्रवार देर रात जब गिनती की गई तो वहां 89 संदिग्ध ही मिले। एक संदिग्ध गायब होने पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण को सूचित किया गया, जिस पर टीम ने तलाश शुरू की। वहीं साइबर सैल के दीपक यादव ने तकनीकी मदद की। जिस करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी वैद्य मघाराम कॉलोनी से दबोच लिया गया। आरोपी को पुनः आइसोलेट कर दिया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 57, महामारी अधिनियम 1957 की धारा 03 व आईपीसी की धारा 188, 269, 270 व 270 में मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी की तलाश करने वाली टीम में उनि मंगुराम, सउनि ओमप्रकाश सियाग, कानि कपिल, कानि रघुवीर दान, कानि अनिल विश्नोई व कानि बुधराम शामिल थे।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
01 October 2024 03:48 PM