11 September 2026 09:26 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव के बाद अब बीजेपी भी निगम में अपनी सरकार बनाने की तैयारियां पूरी करने में लग चुकी है। पता चला है कि बीजेपी ने जयपुर जोधपुर बायपास के ऋद्धि सिद्धि रिसोर्ट व गाढ़वाला के एक नये रिसोर्ट में बाड़ेबंदी की है।
गुरूवार सुबह से ही बाड़ेबंदी शुरू हो चुकी थी। बता दें कि पार्टियां अपना बोर्ड बनाने के लिए बाड़ेबंदी करती है ताकि प्रतिद्वंद्वी दल किसी पार्षद को लोभ लालच देकर अपनी तरफ नहीं कर सके।
पता चला है कि बीकानेर बीजेपी ही नहीं बल्कि हनुमानगढ़ बीजेपी ने भी बीकानेर में ही बाड़ेबंदी की है। जयपुर रोड़ के होटल वेस्टा में बीजेपी का जमावड़ा है।
हालांकि बाड़ेबंदी के पार्षदों को कभी भी बीकानेर से बाहर ले जाया जा सकता है। पिछले चुनाव में सिरसा के एक प्रसिद्ध रिसोर्ट में बाड़ेबंदी की गई थी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने चुनावी रात को ही अस्थाई बाड़ेबंदी कर ली थी। बाद में गुरुवार शाम को फिर से बाड़ेबंदी की गई।
RELATED ARTICLES
31 December 2021 05:27 PM