19 February 2023 10:04 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बीकानेर पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में आज गंगाशहर पुलिस ने इंसानी खून को पानी बनाने वाले खतरनाक मादक पदार्थ डोडा की तस्करी कर रहे युवक को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान सलूंडिया, नोखा हाल शिवा बस्ती गंगाशहर निवासी 30 वर्षीय विशाल भाटी पुत्र मदनसिंह राजपूत के रूप में हुई है।
थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस राउंड पर निकली। इसी दौरान घड़सीसर रोड़ पर आरोपी को सात किलो डोडा सहित दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दो मुकदमें दर्ज है। पूर्व में उसने दारू की तस्करी की थी। पुलिस आरोपी से अनुसंधान कर रही है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा को दी गई है।
उल्लेखनीय है कि कार्रवाई एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश, एएसपी सिटी हरिशंकर के निर्देशन व सीओ सदर शालिनी बजाज के सुपरविजन में थानाधिकारी नवनीत सिंह ने की। नवनीत सिंह मय टीम में एएसआई ताराचंद, कांस्टेबल रामनिवास 1922, कांस्टेबल रघुवीर 934 व कांस्टेबल संजय 1240 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
05 August 2020 09:54 PM