02 February 2021 12:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। किसान आंदोलन के पक्ष में कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत की एंट्री भी हो गई है। बीकानेर के गहलोत ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की बीकानेर में एंट्री रोककर विरोध जताने का ऐलान किया है। गहलोत ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि 75 दिनों से किसान आंदोलन पर है मगर सरकार अपने ईगो की वजह से समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने प्रदेश के 25 सांसदों में से 24 को सिर्फ ताली बजाने वाले सांसद बताया है। गोपाल ने कहा कि केवल सांसद हनुमान बेनीवाल ने ही किसानों के पक्ष में आवाज उठाई है। गोपाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र के खिलाफ कोई बोलता है तो उसे देशद्रोही करार दे दिया जाता है।
वहीं अर्जुन राम मेघवाल पर भी उन्होंने हमला बोला है। गोपाल ने कहा कि जब भी मेघवाल के बीकानेर आने की सूचना मिलेगी उन्हें बीकानेर में घुसने से रोका जाएगा। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
25 March 2024 11:49 PM