08 January 2022 11:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से बीकानेर निवासी टीटी की मौत का मामला सामने आया है। घटना करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जीआरपी पुलिस के एच एम मूलसिंह ने बताया कि टीटी 34 वर्षीय मुकुल बेनीवाल पुत्र अशोक कुमार बीकानेर रेलवे जंक्शन से लालगढ़ स्टेशन पहुंचे थे। यहां उन्होंने चार रसीदें भी काफी। ये रसीदें करीब 4100 रूपए की थी। इसके बाद अचानक किसी ने रेलवे ट्रैक के पास उनका शव देखा। घटना का कोई चश्मदीद नहीं है। अनुमान है कि वह प्लेटफार्म पर टिकट काटकर ट्रैक क्रॉस करके दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे होंगे। उसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गए हों। घटना के समय एक दो ट्रेनों के डिब्बे वॉशिंग होकर लौटे थे। मुकुल बीकानेर के पटेल नगर के रहने वाले थे। मृतक का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की जांच के बाद ही अंतिम रूप से कारणों की पुष्टि होगी।
RELATED ARTICLES
13 March 2026 11:38 AM