27 June 2020 12:02 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सेरूणा थाना क्षेत्र के कलयुगी पुत्रों द्वारा अपनी माताओं को पीटने के मामले में दोनों मां-बेटी ने आईजी व एसपी को ज्ञापन दिया है। एडवोकेट अनिल सोनी के अनुसार ज्ञापन में धारा 458 आईपीसी जोड़ने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे मारपीट के लिए रात के समय अवैध रूप से घर में घुसे और मां की पिटाई की। लेकिन एफ आई आर में उक्त धारा नहीं है। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने की मांग की गई है। वहीं सेरूणा पुलिस चार दिनों से आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थानाधिकारी अजय अरोड़ा ने बताया कि आरोपियों के घर से लेकर रिश्तेदारों व दोस्तों के यहां दबिश दी गई। आरोपी फरार है तथा उनकी लोकेशन बदल रही है। जल्द ही आरोपी हाथ लग जाएंगे। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तफ्तीश में धाराएं जुड़ेंगी, वहीं प्रमाणित न होने वाली धाराएं हटायी भी जाएगी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
01 May 2020 10:32 PM