13 July 2022 05:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। (रोशन बाफना की रिपोर्ट) घटिया स्तर की सीवर लाइन की वजह से गंगाशहर में आए दिन किसी ना किसी जगह पर पाताल लोक का रास्ता दिख रहा है। अभी कुछ देर पहले सुराणा मोहल्ले के पीछे माणक चंद पुगलिया के घर के आगे सीवर लाइन धंस गई। यहां एक बोलेरो पिकअप आई थी। सीवर लाइन थोड़ा सा भार भी बर्दाश्त ना कर पाई, करती भी कैसे, जमीन के अंदर तो कुछ था ही नहीं। बोलेरो का पीछे का हिस्सा जमीन के अंदर चला गया। आगे से वह हवा में खड़ी हो गई। गनीमत रही कि बोलेरो पूरी तरह पलटी नहीं।
मौके पर मोहल्ले वासी इकट्ठा हो गई। सिद्धार्थ छाजेड़ की सूचना पर पार्षद सुमन छाजेड़ भी मौके पर पहुंची। संबंधित को सूचना दी गई। चालक व आमजन ने मिलकर बोलेरो को किसी तरह गढ्ढ़े से निकाला। गड्ढ़ा देखकर ही आप सीवर लाइन में हुई धांधली का अंदाजा लगा सकते हैं। गढ्ढ़े में कहीं भराव की मिट्टी ही नहीं दिख रही। अगर भराव पूर्ण होता तो इतना बड़ा गड्ढ़ा नहीं होता। हादसा स्थल से 10 कदम की दूरी और 100 कदम की दूरी पर भी ऐसे ही हालात हैं। इन पॉइंट्स पर कभी भी सीवर लाइन धंस सकती है। हालांकि ऐसे हालात पूरे गंगाशहर, चौधरी कॉलोनी, चोपड़ा बाड़ी, सुजानदेसर में ही है।
एक तरफ बरसात का मौसम है और दूसरी तरफ नई नवेली मगर घटिया स्तर की सीवर लाइन। सवाल यह है कि इस घटिया स्तर की सीवर लाइन की वजह से होने वाले हादसों की जिम्मेदारी कौन लेगा? जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मौन है। सूत्रों का कहना है कि इस मौन के पीछे बड़ा रहस्य है। हम आपके हालातों के वीडियो साझा कर रहे हैं, देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
13 November 2022 10:08 PM